सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस और आप में सीट शेयरिंग पर बनी बात, कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
- AAP का दावा, कांग्रेस से गठबंधन नहीं तोड़ा तो केजरीवाल की गिरफ्तारी तय
- शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को ED का 7वां समन, 26 को पूछताछ के लिए बुलाया
- Chandigarh Mayor row : भाजपा पर बरसे केजरीवाल, भगवान ने किया अधर्म का सर्वनाश
- AAP-कांग्रेस में सीटों को लेकर बनी सहमति, केजरीवाल बोले जल्द होगा ऐलान
क्या CBI करेगी केजरीवाल को गिरफ्तार, आप नेता सौरभ भारद्वाज का दावा
सौरभ भारद्वाज का दावा, AAP कांग्रेस गठबंधन से डरी भाजपा
Arvind Kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन से डरी हुई है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कियाकि जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने की खबरें आनी शुरू हुईं, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को सातवां समन भेज दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सीबीआई आज दोपहर या शाम तक केजरीवाल को नोटिस भी देगी। अगले 2 से 3 दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें संदेश मिल रहे थे कि अगर आप-कांग्रेस गठबंधन होता है, तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप-कांग्रेस गठबंधन से डरी हुई है। आप चाहें तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन गठबंधन आगे बढ़ेगा।
आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुनामी आएगी। उनका (भाजपा) राजनीतिक गणित गलत हो जाएगा। हम गिरफ्तार होने से नहीं डरते। हम देश के लिए यह गठबंधन बना रहे हैं।हमें एक ही Message भेजा जा रहा है कि Congress के साथ गठबंधन ना करो, INDIA Alliance छोड़ दो
— AAP (@AamAadmiParty) February 23, 2024
वरना अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा
हम BJP से यही कहना चाहते हैं,
हमें गिरफ़्तार कर लीजिए, चाहे फाँसी पर चढ़ा दीजिए
हम इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं, हम कफ़न बांध कर… pic.twitter.com/dRp8AevHGs
Edited by : Nrapendra Gupta
