1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Two terrorists arrested, terrorist encounter

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में दो आतंकवादी गिरफ्तार

Two terrorists arrested
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से मंगलवार को एक मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आतंकवादी सहित दो आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जिले में ‘नाका’ जांच के दौरान एक अन्य आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के कुंड गांव से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि कुंड गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने जिले में ‘नाका’ जांच के दौरान एक अन्य आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया।
 
अधिकारी ने बताया कि कुलगाम में चेक-ए-बुडवानी में जांच के दौरान शम्सुल वकार उर्फ प्यारा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके पास से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। (भाषा)
अगला लेख
हरियाणा के इतिहास के पहले द्रोणाचार्यी महावीर प्रसाद