सम्बंधित जानकारी
- इंदौर-वाराणसी रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे के निजीकरण से लोग खुश : पीयूष गोयल
- #BharatBandh2020 : बंद का कई राज्यों में असर, पश्चिम बंगाल में रोकीं ट्रेनें, ड्राइवरों ने हेलमेट पहन चलाईं बसें
- दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, अब ट्रेनों में मिलेगा फ्री वाईफाई
- Weather Prediction : कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, Delhi-NCR में Visibility हुई शून्य, कई ट्रेनें रद्द, नए साल के पहले दिन बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले
- आंध्र प्रदेश में ट्रेन के इंजन का पहिया टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
ओडिशा में कटक के पास ट्रेन हादसा, 8 डिब्बे पटरी से उतरे, 40 यात्री घायल
कटक। ओडिशा में कटक के पास गुरुवार को मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है।
यह हादसा कटक के नरगुंडी स्टेशन के पास उस समय हुआ जब लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आज सुबह 7 बजे एक मालगाड़ी की गार्डवैन से टकरा गई।
रेल अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर काफी कोहरा था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 0674-1072 और 0671-1072 जारी किया है। यात्रियों को मदद के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही है।
राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चित्र सौजन्य : ट्विटर
चित्र सौजन्य : ट्विटर
