सम्बंधित जानकारी
- Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार
- पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...
- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया और सीरीज भी जीती
- पाकिस्तान ने रिजेक्ट कर दिया था अदनान सामी का वीजा, वीडियो कॉल पर देखा मां का जनाजा
- POK हासिल करने के लिए भारत को करना होंगे 4 कार्य
Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात
Salman Khurshid News : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद आजकल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एक मिशन पर विदेश दौर पर गए हुए हैं। वे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर अलग-अलग देशों में जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि 'लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या आतंकवाद के खिलाफ काम करते समय देशभक्त होना इतना मुश्किल है।
एक्स पर छलका सलमान खुर्शीद का दर्द
खुर्शीद पाकिस्तान की पोल खोलने गए उस आल पार्टी डेलिगेशन का हिस्सा हैं जो विदेश गया है। सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'जब आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर हों, दुनिया को भारत का संदेश देने के लिए, तो यह देखकर दुख होता है कि लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? उन्होंने कहा कि लोग कई दावे कर रहे हैं। इसमें यह भी शामिल है कि वह सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद विरोधी अभियान इसलिए चला रहे हैं क्योंकि यह 'इंडिया फर्स्ट' है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, वह (सलमान खुर्शीद) इसका समर्थन कर रहे हैं और उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। वे सरकार का समर्थन कर रहे हैं आदि। क्या मैं यहां भारत सरकार का विरोध करने आया हूं?
When on mission against terrorism, to carry Indias message to the world, its distressing that people at home are calculating political allegiances. Is it so difficult to be patriotic?
— Salman Khurshid (@salman7khurshid) June 2, 2025
आखिर पर किस पर है निशाना
खुर्शीद की परेशानी यह है कि वे भी एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की तरह पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाते हुए दुनियाभर में भारत का पक्ष रख रहे हैं, ऐसे में कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और निष्ठा को याद दिला रहे हैं। हांलाकि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे अपने एक्स पोस्ट से किसे निशाना बना रहे हैं। कांग्रेस ने ही ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कार्य के लिए सरकार द्वारा अपने नेताओं की नियुक्ति का बहुत खुशी से स्वागत नहीं किया है। इसलिए उनका निशाना इन्ही कांग्रेस नेताओं पर है।
कौन-कौन हैं सलमान खुर्शीद के दल में
सलमान खुर्शीद जनता दल (यू) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा करने के बाद फिलहाल मलेशिया में है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी के सांसद बृजलाल, प्रदन बरुआ, हेमंग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास और मोहन कुमार शामिल हैं। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
