• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Adnan Sami opens up about Pakistan denying visa to attend mother last rites
Last Modified: सोमवार, 2 जून 2025 (14:04 IST)

पाकिस्तान ने रिजेक्ट कर दिया था अदनान सामी का वीजा, वीडियो कॉल पर देखा मां का जनाजा

Adnan Sami
फेमस सिंगर अदनान सामी काफी सालों से भातर में रह रहे हैं। उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। हालांकि अदनान सामी का परिवार अभी भी पाकिस्तान में ही रहता है। लेकिन कई मौकों पर अदनान पाकिस्तान को लताड़ते नजर आते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आवाम और अदनान के बीच फाइट देखने को मिलती है। 
 
हाल ही में अदनान सामी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने उन्हें अपनी मां के जनाजे में शामिल होने की अनुमति नहीं दी थी। इस बात का खुलासा अदनान ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में किया है। 
 
जब अदनान से पूछा गया कि क्या उन्होंने 2016 में भारतीय नागरिक बनने के बाद कभी पाकिस्तान जाने की कोशिश की थी। अदनान ने बताया कि अक्टूबर 2023 में मेरी मां का इंतकाल हुआ। हम सिर्फ दो भाई हैं। मेरे वालिद साहब का इंतकाल 2009 में हुआ था। मां का इंतकाल बहुत बड़ा सदमा था, क्योंकि उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। बस ऊपरवाले का हुकुम हुआ उन्हें बुला लिया गया। 
 
अदनान ने कहा, मैं मां के जनाने पर जाना चाह रहा था। मैं सबसे बड़ा हूं। मैंने यहां भारत सरकार से पूछा कि मैं जाना चाहता हूं तो आपको कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, 'जाहिर है, आपकी मां का इंतकाल हुआ है, आपको जरूर जाना चाहिए'। उनकी तरफ से कोई समस्या नहीं थी।
 
उन्होंने कहा, पाकिस्तान की जो हाई कमिशन हैं, वो भी बहुत अंडरस्टैंडिंग थीं। मैंने फिर वहां वीजा के लिए अप्लाई किया। उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। मैंने अनुरोध किया कि मेरी मां का इंतकाल हुआ है। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मैंने पूरा जनाजा व्हाट्सएप वीडियो पर देखा है। 
ये भी पढ़ें
कुशाल तंवर के Roadies XX के विनर बनने पर खुशी से झूमें एल्विश यादव, बोले- हमने यह कर दिखाया गुल्लू...