1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Srilanka to co host ICC Women cricket world Cup

इंदौर से लेकर कोलंबो तक, जानिए कहां कहां होंगे ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले

indian women cricket tema
महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर के बीच खेला जायेगा जिसमे कोलंबो को तटस्थ अतिरिक्त स्थान के रूप में जोड़ा गया है।भारत पहले इसका इकलौता मेजबान था लेकिन टूर्नामेंट के मैच अब बेंगलुरू, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में खेले जायेंगे।

कोलंबो को इसलिये जोड़ा गया है क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये भारत नहीं आयेगा और इस साल की शुरूआत में चैम्पियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी गई थी।इसके तहत भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे जबकि पाकिस्तान और बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में हुए थे।

आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट बेंगलुरू में 30 सितंबर से शुरू होगा । भारत में 12 साल बाद महिला क्रिकेट विश्व कप कराया जा रहा है।’’पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा जबकि दूसरा 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेला जायेगा।

फाइनल दो नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में होगा।मेजबान भारत के अलावा गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इसमें भाग लेंगे।पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अप्रैल में छह टीमों के क्वालीफायर में शीर्ष दो में रहकर इसमें जगह बनाई है।आस्ट्रेलिया सात बार का चैम्पियन है जबकि भारत एक बार भी नहीं जीत सका है। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
वीर के बाद क्या ज़ारा के लिए ट्रॉफी जीतेंगे श्रेयर अय्यर? BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाने के बाद जीत चुके हैं 5 ट्रॉफियां