• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi welcomes Sunita Williams
Last Updated : बुधवार, 19 मार्च 2025 (12:53 IST)

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी बोले पृथ्वी ने आपको याद किया

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया। यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी।

narendra modi with sunita williams
PM Modi welcomes Sunita Williams : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘क्रू-9’ के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय बाद पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया और कहा कि उनका अटूट दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। ALSO READ: 9 माह बाद ISS से लौटीं सुनीता विलियम्स, गुजरात के झूलासन में जश्न, क्या है अंतरिक्ष यात्री से कनेक्शन?
 
मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया। यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी। सुनीता विलियम्स और ‘क्रू़9’ अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि दृढ़ता का असली मतलब क्या है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।
 
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना है। ALSO READ: धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, अब क्या है चुनौतियां?
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पथप्रदर्शक और आदर्श सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण पेश किया है। हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और प्रौद्योगिकी दृढ़ता से मिलती है, तो क्या होता है।
 
गौरतलब है कि नासा से जुड़े अंतरिक्ष यात्री विलियम्स, निक हेग और बुच विल्मोर तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव बुधवार तड़के स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौट आए। यह यान समुद्र में फ्लोरिडा के तलाहासे अपतटीय क्षेत्र में उतरा।
edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy: narendra modi twitter account 
ये भी पढ़ें
LIVE: लैंड फॉर जॉब मामले में बढ़ी लालू यादव की मुश्किल, ED से सामना