1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rajnath singh on sunita williams return

9 माह बाद धरती पर लौटीं भारत की बेटी सुनीता विलियम्स, राजनाथ ने इस तरह दी बधाई

गुजरात के मेहसाणा स्थित पैतृक गांव में जमकर मना धरती पर सुनीता विलियम्स की वापसी का जश्न

Sunita Williams
Sunita Williams Return : भारत की बेटी सुनीता विलियम्स 9 माह बाद अं‍तरिक्ष से धरती पर लौट आई। सुनीता को लेकर लौटे क्रूज 9 की सफल लैंडिंग के बाद गुजरात के मेहसाणा स्थित उनके गांव में जमकर जश्न मना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सुनीता की वापसी पर उन्हें बधाई दी। राजनाथ ने कहा कि सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। ALSO READ: धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने रचा इतिहास। नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले चालक दल ने अंतरिक्ष में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है।
 
उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है। उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने के लिए सभी हितधारकों को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद। ALSO READ: पीएम मोदी की सुनीता विलियम्स को चिट्‍ठी, भारत आने का न्योता
उल्लेखनीय है कि विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून 2024 को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग 9 माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों सुनीता से बात कर वादा किया था कि वे उन्हें जल्द धरती पर वापस लाएंगे। एलन मस्क की मदद से उन्होंने अपने वादे को निभाया। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बजरबट्‍टू सम्मेलन में फलाहारी बाबा बने कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर में आज रंग पंचमी का उल्लास