सम्बंधित जानकारी
- धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा में क्रूज 9 का सफल स्प्लैश डाउन
- यूरोप में 1997 के बाद से खसरे का सबसे बुरा प्रकोप : WHO
- Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही
- सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने ISS को कहा अलविदा, धरती की ओर चला स्पेसएक्स का यान
- लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन
क्या थम जाएगा रूस यूक्रेन युद्ध, ट्रंप और पुतिन में किस बात पर बनी सहमति?
Trump Putin talk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में पहले कदम के रूप में मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के खिलाफ सीमित युद्ध विराम पर सहमत हुए। रूसी नेता ने हालांकि लड़ाई में 30 दिन के व्यापक युद्धविराम का समर्थन करने से मना कर दिया, जिस पर अमेरिकी प्रशासन जोर दे रहा है।
व्हाइट हाउस ने इस सीमित युद्ध विराम को शांति की दिशा में पहला कदम करार दिया और उम्मीद जताई कि इससे अंततः काला सागर में समुद्री युद्ध विराम होगा और जंग पर स्थायी रूप से विराम लगेगा।
व्हाइट हाउस ने कहा कि पश्चिम एशिया में इन कदमों पर बातचीत तुरंत शुरू होगी। ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत के तुरंत बाद, कीव में हवाई हमले की चेतावनी दी गई, जिसके बाद शहर में विस्फोट हुए। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने का आग्रह किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यूक्रेन इस चरणबद्ध युद्ध विराम योजना में साथ है या नहीं।
यूक्रेनी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बैठक में काला सागर और लंबी दूरी के मिसाइल हमलों तथा कैदियों की रिहाई को शामिल करते हुए युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा था।
ट्रंप ने पुतिन के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि हम सभी ऊर्जा और बुनियादी ढांचों पर तत्काल युद्ध विराम के लिए सहमत हुए हैं। हम पूर्ण युद्ध विराम के लिए तेजी से काम करेंगे और अंततः रूस व यूक्रेन के बीच इस बेहद भयानक युद्ध को समाप्त करेंगे।
वहीं रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को यूक्रेन को सैन्य व खुफिया सहायता देना बंद करना होगा।
क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने समुद्री युद्ध विराम के लिए ट्रंप के आह्वान का स्वागत किया और इस तरह के समझौते के विशिष्ट विवरणों पर आगे काम करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने ट्रंप को यह भी बताया कि रूस और यूक्रेन बुधवार को 175-175 युद्धबंदियों की अदला-बदली करेंगे तथा रूस 23 बुरी तरह से घायल सैनिक भी यूक्रेन को सौंपेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
