सम्बंधित जानकारी
- ITR दाखिल करने के बचे आखिरी 2 दिन, अब तक हुए 5.84 करोड़ रिटर्न Submit
- 2022-23 के लिए 5 करोड़ से अधिक ITR दाखिल
- क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना में मिलती है इनकम टैक्स में छूट?
- क्यों जरूरी है समय पर Income Tax Return भरना, क्या है ITR भरने के फायदे
- 8.75 लाख संयुक्त हिन्दू परिवारों ने 2022-23 में 3,803 करोड़ रुपए की कर कटौती का दावा किया
6.13 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, विभाग ने दी अपने ट्विटर खाते पर जानकारी
Income Tax Return: देश में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अभी तक 6.13 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए हैं। आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी दी।
उसने लिखा है कि कल 30 जुलाई 2023 तक 6.13 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए। आज 31 जुलाई दोपहर 12 बजे तक 11.03 लाख और आईटीआर और दाखिल किए गए। पिछले साल 31 जुलाई तक करीब 5.83 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।
आईटीआर दाखिल करने में मदद के लिए आयकर विभाग की हेल्पडेस्क और वेबसाइट पर 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर जमा करने की अंतिम तारीख आज यानी 31 जुलाई 2023 है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
