सम्बंधित जानकारी
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, अब भी वेंटिलेटर पर
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में मामूली सुधार, अभी भी वेंटिलेटर पर
- बेटे अभिजीत ने कहा, प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य स्थिर, अभी भी वेंटिलेटर पर
Pranab Mukherjee | पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी। मुखर्जी (84) का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि उनका श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और अब भी वे वेंटिलेटर पर हैं।
मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोनावायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। बाद में उन्हें फेफड़े का कैंसर हो गया था जिसका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि प्रणब मुखर्जी की हालत में आज सुबह तक कोई परिवर्तन नहीं आया है। वे गहरे कोमा में हैं और उनकी श्वास नली में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वे अब भी वेंटिलेटर पर हैं। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे। (भाषा)
