शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. indo pak border news bsf shoots 5 intruders near indo pak border in punjab
Written By
Last Modified: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (14:14 IST)

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया - indo pak border news bsf shoots 5 intruders near indo pak border in punjab
चंडीगढ़/नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब में शनिवार की सुबह भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान से लगती 3,300 किलोमीटर लंबी सीमा पर एक दशक से भी ज्यादा वक्त में एक ही घटना में घुसपैठियों के मारे जाने की यह सर्वाधिक संख्या है।
 
अधिकारी ने बताया कि बल के जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं।
 
उन्होंने बताया कि संदिग्धों से रुकने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने बीएसएफ के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसमें 5 घुसपैठिए मारे गए। 
 
बीएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 4.45 बजे ‘डल’ सीमा चौकी के पास हुई, जो जिले के भिखिवंड कस्बे के पास है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने आधीरात के करीब सीमा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और इसके बाद घुसपैठियों पर ‘केन्द्रित’ निगरानी की गई साथ ही घात लगा कर कई हमले किए गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के ठीक पीछे उनका पता चला।
 
उन्होंने बताया कि घुसपैठिए राइफल लिए थे और भारत में घुसने के लिए ‘सरकंडे’ अथवा ‘लंबी घास’ का सहारा ले रहे थे।
 
बीएसएफ ने तस्वीरों वाला एक कोलॉज जारी किया है जिसमें दो शव एक के ऊपर एक दिखाई दे रहे हैं वहीं 3 शव अलग अलग स्थानों पर घास पर पड़े हैं। तस्वीर में कुछ हथियार और बैग भी दिखाई दे रहे हैं। ये सारे लोग शर्ट अथवा टी-शर्ट और फुल पैंट पहने हैं।
 
बीएसएफ के दूसरे अधिकारी ने बताया कि एक AK-47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गईं हैं। क्षेत्र में गहन तलाश चल रही है। (भाषा) (Photo courtesy: DD News)
ये भी पढ़ें
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं