सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में आतंक बढ़ाने की साजिश, बॉडी कैमरों से हमलों की रिकॉर्डिंग
- साउथ से नॉर्थ कश्मीर में शिफ्ट हुए आतंकी, 50 से ज्यादा सक्रिय
- LoC पर पाक की कायराना हरकतों का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, किए आतंकियों के लांचपैड तबाह
- कूपवाड़ा मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी निकला पाकिस्तानी, लोन और दानिश का मारा जाना बड़ी कामयाबी
- बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर, 5 जवान शहीद, अब आतंकियों पर अंतिम प्रहार की तैयारी
IS Terrorist | दिल्ली में IS का आतंकवादी गिरफ्तार, देना चाहता था बड़ी वारदात को अंजाम
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली, जब नई दिल्ली के धौलाकुआं से उसने आईएसआईएस के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से आईईडी भी बरामद हुई है।
विशेष शाखा के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आतंकवादी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर हुई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिज रोड इलाके से दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को आईईडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि धौलाकुआं और करोलबाग के बीच रिज रोड पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। (भाषा)
