सम्बंधित जानकारी
- हाईकोर्ट का बड़ा बयान, रेलगाड़ियों में यात्रियों को जानवरों की तरह यात्रा करते देखना शर्मनाक
- NIA ने गोल्डी बराड़ और उसके साथी पर रखा 10-10 लाख का इनाम, व्यवसायी के घर जबरन वसूली और गोलीबारी का मामला
- NEET UG Paper Leake : झारखंड का स्कूल प्रधानाचार्य जांच के घेरे में, CBI ने की पूछताछ
- लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए
- जीरो FIR, ऑनलाइन पुलिस शिकायत, मौका-ए-वारदात की वीडियोग्राफी, 1 जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून
live : संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, पेश किया मोदी सरकार 3.0 का विजन
26 june updates : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मोदी सरकार 3.0 का विजन पेश किया। उन्होंने अपने अभिभाषण में पेपर लीक, आपातकाल और संविधान का भी जिक्र किया। पल पल की जानकारी...
11:46 AM, 27th Jun
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 1 जुलाई से देश में भारतीय न्याय संहिता लागू।
-CAA के तहत शरणार्थियों को नागरिकता दी जा रही है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है।
-आने वाला समय हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर जरूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं।
-विकास के साथ ही विरासत पर भी काम। नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस से गौरव बढ़ा।
-बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति दिवस।
-EVM ने हर कसौटी को पार किया।
-भारत का विजन अंतरराष्ट्रीय गेम चेंजर।
-राष्ट्रपति ने अभिभाषण में संविधान और आपातकाल का जिक्र किया।
-1975 में पूरे देश में हाहाकार मचा था। संविधान पर सबसे बड़ा हमला हुआ था।
11:40 AM, 27th Jun
-राष्ट्रपति ने कहा, गरीब का सशक्तिकरण विकास का आधार।
-पुर्वोत्तर के विकास के लिए 4 गुना बजट।
-बैंकों की मजबूती से ही आर्थिक विकास संभव। अब सरकारी बैंक मजबूत, लाभदायक।
-GST से भारत में कारोबार आसान। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ के पार।
-डिफेंस सेक्टर को मॉर्डन बनाने पर काम।
-पीएम स्वनिधि योजना का विस्तार किया जाएगा।
-पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
-पिछली सरकारों में भी पेपर लीक की घटनाएं होती रही।
-परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी।
11:27 AM, 27th Jun
-भारत हर क्षेत्र में लीडर बन रहा है।
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शानदार बदलाव हुआ।
-नार्थ ईस्ट में स्थायी शांति के लिए काम। इस दिशा में कई समझौते हुए।
-नार्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी बढ़ी। पुर्वोत्तर के विकास के लिए 4 गुना बजट।
-बेटियों के लिए सुकन्य समृद्धि योजना।
-मुफ्त राशन, मुफ्त सिलेंडर से महिलाओं को फायदा हुआ।
-महिलाओं की बचत बढ़ाने की कोशिश जारी।
-25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले।
-3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य।
11:19 AM, 27th Jun
-हमारा फोकस ग्रामीण विकास पर।
-गारंटी और डिलीवरी में सरकार का भरोसा।
-हम किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर करेंगे। किसानों को 20 हजार करोड़ की रकम ट्रांसफर।
-निवेश और रोजगार बढ़ रहे हैं।
11:14 AM, 27th Jun
-राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार लोगों का भरोसा।
-दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ।
-भारत ने 8 फीसदी की रफ्तार से विकास किया।
-हम जल्दी तीसरी सबसे बड़ी अथव्यवस्था बनेंगे।
11:06 AM, 27th Jun
-राष्ट्रपति मुर्मू ने ओम बिरला को दी लोकसभा स्पीकर बनने की बधाई।
-सभी सांसदों को भी चुनाव में जीत की बधाई।
-सभी सांसदों को भी चुनाव में जीत की बधाई।
-उन्होंने देशवासियों की ओर से चुनाव आयोग का भी धन्यवाद दिया।
-जम्मू कश्मीर में वोटिंग का अनेक वर्षों का रिकॉर्ड टूटा।
10:58 AM, 27th Jun
संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत।
#WATCH | President Droupadi Murmu arrives at the Parliament. She will address a joint session of both Houses shortly. pic.twitter.com/TiDX8uA7go
— ANI (@ANI) June 27, 2024
10:53 AM, 27th Jun
कुछ देर में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू। सरकार के अगले 5 साल का रोडमैप बताएंगी।
राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुईं।
#WATCH | President Droupadi Murmu's convoy en route from Rashtrapati Bhavan to Parliament building.
— ANI (@ANI) June 27, 2024
She will address a joint session of both Houses shortly. pic.twitter.com/KJ6Ra4Cz7G
10:18 AM, 27th Jun
AAP करेगी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध
में फैसला। 3 दिन की CBI हिरासत में हैं केजरीवाल।
08:26 AM, 27th Jun
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) को बुधवार देर रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। ALSO READ: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए
#WATCH दिल्ली: भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
(AIIMS के बाहर के दृश्य) pic.twitter.com/TwFDLyjmo4
08:26 AM, 27th Jun
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रख सकती हैं।
08:21 AM, 27th Jun
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से। ALSO READ: 9 विकेट को अफगानिस्तान को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका T20I WC फाइनल में पहुंचा
