सम्बंधित जानकारी
- नायब सैनी लेंगे हरियाणा CM पद की शपथ, 12 MLA को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
- किसानों को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, रबी की 6 फसलों का बढ़ाया समर्थन मूल्य, जानिए नया रेट...
- एलन मस्क ने की भारत सरकार की तारीफ, अब ऐसे होगी सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की नीलामी
- नीतीश के साथ फिर गठबंधन नहीं, उनका समय समाप्त हो चुका : तेजस्वी यादव
- एयरलाइंस को फर्जी बम धमकी देने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार, दोस्त को फंसाने के लिए रची साजिश
Haryana CM Oath Ceremony हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ने अनिल विज समेत 13 अन्य विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। सैनी लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...
01:39 PM, 17th Oct
-कृष्ण कुमार बेदी को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वे नरवाना सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं।
-राज्यपाल ने तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बंसीलाल की पौती विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।
-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। अटेली से विधानसभा चुनाव जीतीं आरती शूटिंग खिलाड़ी रही हैं।
-राजेश नागर को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। वे तिगांव विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
-पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
-पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
01:37 PM, 17th Oct
-पानीपत ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव जीते महिपाल ढांडा को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
-फरीदाबाद से भाजपा विधायक विपुल गोयल ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
-राज्यपाल ने अरविंद कुमार शर्मा को मंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
-रादौर से विधायक चुने गए श्याम सिंह राणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
-रणवीर सिंह गंगवा ने मंत्री के रूप में शपथ ली। वे बरनाला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।
-रणवीर सिंह गंगवा ने मंत्री के रूप में शपथ ली। वे बरनाला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।
01:26 PM, 17th Oct
-अंबाला कैंट से 7वीं बार विधायक चुने गए अनिल विज ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
-इसराना से भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
-राज्यपाल ने राव नरबीर सिंह को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। बादशाहपुर से चौथी बार चुनाव जीते हैं राव नरबीर सिंह।
LIVE : नॉन-स्टॉप हरियाणा का शपथ ग्रहण समारोह https://t.co/yVgRVvzCtk
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) October 17, 2024
01:20 PM, 17th Oct
-राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को दिलाई पद और गोपनियता की शपथ।
-लाडवा से विधायक चुने गए सैनी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री हैं।
#WATCH | Nayab Singh Saini takes oath as Haryana CM for the second consecutive time, in Panchkula
— ANI (@ANI) October 17, 2024
Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, UP CM Yogi Adityanath and other CMs, Deputy CMs, Union… pic.twitter.com/WK9ljGLwzd
01:16 PM, 17th Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कुछ ही देर में शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी।
12:47 PM, 17th Oct
उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया इनकार। उच्चतम न्यायालय हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह को रोकने का अनुरोध करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा, निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से नहीं रोका जा सकता।
12:27 PM, 17th Oct
-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा, कुछ ही देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी।
-गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
-अनिल विज, महिपाल ढाणा, कृष्णलाल पंवार, राव नवबीर, अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम समेत कई दिग्गजों के मंत्री बनने की संभावना।
-गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
-अनिल विज, महिपाल ढाणा, कृष्णलाल पंवार, राव नवबीर, अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम समेत कई दिग्गजों के मंत्री बनने की संभावना।
12:11 PM, 17th Oct
-केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा चंडीगढ़ पहुंचे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
#WATCH | Union Minister and BJP national president JP Nadda arrives in Chandigarh to attend the swearing-in ceremony of Haryana CM-designate Nayab Singh Saini pic.twitter.com/zTkoc24GC7
— ANI (@ANI) October 17, 2024
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान सीएम मोहनलाल यादव और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी समारोह में शामिल।
-गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।
-गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।
11:21 AM, 17th Oct
-दोपहर 12.30 बजे होगा नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह।
-बिहार सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
11:13 AM, 17th Oct
-गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे।
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल होने पंचकूला पहुंचे।
-हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
-उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा।
-उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा।
08:02 AM, 17th Oct
-मोदी व शाह के अलावा राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
-समारोह में सैनी समेत 12 विधायकों के मंत्री के रूप में शपथ लेंने की संभावना।
-पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
नायाब सरकार के गठन का उत्सव शुरू#NonstopHaryana pic.twitter.com/E16mSvP2kv
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 17, 2024
08:02 AM, 17th Oct
-हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बड़े कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
-हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की।
