किसानों को केंद्र सरकार का दिवाली गिफ्ट, रबी की 6 फसलों का बढ़ाया समर्थन मूल्य, जानिए नया रेट...
Rabi crops MSP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की ओर से विपणन सत्र 2025-26 के लिए सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने से किसानों का जीवन और आसान होगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि रेपसीड और सरसों के लिए 300 रुपए प्रति क्विंटल तथा मसूर के लिए 275 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा की है। इनके अलावा, चना, गेहूं, कुसुम और जौ के लिए क्रमश: 210 रुपए प्रति क्विंटल, 150 रुपए प्रति क्विंटल, 140 रुपए प्रति क्विंटल और 130 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम निरंतर बड़े फैसले लेने में जुटे हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने 2025-26 के विपणन सत्र के लिए गेहूं और चना सहित अनिवार्य रबी फसलों की एमएसपी को बढ़ाया है। इससे हमारे अन्नदाताओं का जीवन और आसान होगा।
अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए हम निरंतर बड़े फैसले लेने में जुटे हैं। इसी दिशा में आज हमारी सरकार ने 2025-26 के मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं और चना सहित अनिवार्य रबी फसलों की एमएसपी को बढ़ाया है। इससे हमारे अन्नदाताओं का जीवन और आसान होगा।https://t.co/SkUPftW3CC
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2024
मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की ओर से गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु सहित वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे।
उन्होंने एक्स पर कहा, काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गंगा पर एक रेल-सड़क पुल को मंजूरी दी गई है। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने कहा, कांग्रेस हमेशा से किसानों की विरोधी रही है। कांग्रेस ने ही किसानों को बदहाल किया है। प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी हैं। दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। किसानों को अब लागत पर 50 फीसदी अधिक मुनाफा मिल रहा है।
Edited By : Chetan Gour
किसान हितैषी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए 6 मुख्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 16, 2024
लागत पर 50% से अधिक लाभ देकर एमएसपी पर खरीदने का फैसला करने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
-… pic.twitter.com/y7hotRzy49
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने कहा, कांग्रेस हमेशा से किसानों की विरोधी रही है। कांग्रेस ने ही किसानों को बदहाल किया है। प्रधानमंत्री मोदी किसान हितैषी हैं। दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। किसानों को अब लागत पर 50 फीसदी अधिक मुनाफा मिल रहा है।
Edited By : Chetan Gour

