शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. EC to hold presser on pan-India SIR of voters list on Monday evening
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (18:39 IST)

SIR की देशभर में कब होगी शुरुआत, चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा खुलासा

Election Commission
चुनाव आयोग देशभर में एसआईआर (SIR) कब लागू करेगा। इस सवाल का जवाब चुनाव आयोग कल देगा। मीडिया खबरों के अनुसार  चुनाव आयोग सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4.15 बजे एसआईआर को लेकर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। 
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में एसआईआर करा सकता है। इसका ऐलान कल किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत कर सकता है।  इसमें  असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग इन राज्यों को प्राथमिकता दे सकता है।
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति मुर्मु ने यशोदा मेडिसिटी का किया उद्घाटन, बोलीं- स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण का अभिन्न अंग