शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Marco Rubio says US-Pak Relationship Will Not Be at Expense of Ties With India
Last Modified: वॉशिंगटन , रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (19:37 IST)

भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं, अमेरिका ने आतंकी देश को दिखाया आईना

India
ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अमेरिका से दोस्ती की डींगें हांक रहा था, लेकिन अमेरिका ने उसे आईना दिखा दिया। अमेरिका ने बता दिया कि भारत उसके लिए कितना खास है। टैरिफ को लेकर भले ही तरकार है, लेकिन भारत के साथ अमेरिका रिश्ते मजबूत करना चाहता है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहता है, लेकिन भारत की कीमत पर नहीं।
खबरों के अनुसार रुबियो ने बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करते रहे हैं, लेकिन इससे भारत के साथ उसकी अच्छी दोस्ती को कोई नुकसान नहीं होगा। जब रुबियो से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या भारत ने अमेरिका-पाकिस्तान की नजदीकी पर चिंता जताई, तो रुबियो ने कहा कि भारतीय डिप्लोमेसी में समझदारी है। वे जानते हैं कि हमें कई देशों से रिश्ते रखने पड़ते हैं। उनके भी कुछ देशों से रिश्ते हैं। यह समझदारी भरी विदेश नीति का हिस्सा है।
क्या हैं भारत के साथ चुनौतियां
रुबियो ने पत्रकारों से कहा कि हम भारत और बाकी मामलों से जुड़ी चुनौतियों को पूरी तरह समझते हैं लेकिन हमारा काम उन देशों के साथ साझेदारियों के अवसर पैदा करना है जहां यह संभव हो। 
पाकिस्तान को लेकर क्या कहा 
रुबियो ने कहा कि आतंकवाद-रोधी प्रयासों और इसी तरह की गतिविधियों में पाकिस्तान के साथ हमारा लंबे समय से साझेदारी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि अगर संभव हो तो हम इसे उससे आगे बढ़ाना चाहेंगे। यह समझते हुए कि इसमें कुछ कठिनाइयां और चुनौतियां भी आएंगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत ही एनकरेजिंग है कि यह रिश्ता जिस तरह मजबूत हुआ है। मुझे नहीं लगता कि यह भारत या किसी और देश के साथ अच्छे संबंध के नुकसान या उसके स्थान पर हो रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Delhi में DU की छात्रा पर एसिड से हमला, दोनों हाथ जले, अस्‍पताल में कराया भर्ती