1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jet Airways founder Naresh Goyal arrested by ED

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार

Naresh Goyal of Jet Airways arrested
Naresh Goyal of Jet Airways arrested: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने एक बैंक घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शु्क्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गोयल को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
 
जानकारी के मुताकि ईडी ने नरेश गोयल को 538 करोड़ रुपए के केनरा बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले गोयल से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी। ईडी अधिकारियों ने गोयल को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले वे दो बार एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। 
 
हालांकि शुक्रवार को ईडी ने गोयल से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 5 मई को सीबीआई ने गोयल के आवास और उनके कार्यालयों समेत मुंबई में 7 ठिकानों पर तलाशी ली थी। 
 
दरअसल, 23 नवंबर 2022 को केनरा बैंक के अधिकारियों ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, अनीता गोयल, गौरांग आनंद शेट्टी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड़यंत्र और विश्वासघात का आरोप लगाया था। बैंक अधिकारियों का आरोप था कि इस धोखाधड़ी के चलते बैंक को 538.62 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
G20 Summit के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 सितंबर को घोषित की छुट्टी