शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uncle raped a minor girl in Bhadohi, accused arrested
Written By
Last Modified: भदोही (उत्तर प्रदेश) , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (22:26 IST)

भदोही में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भदोही में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - Uncle raped a minor girl in Bhadohi, accused arrested
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली इलाके में कथित तौर पर चचेरे चाचा ने 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। भतीजी के छत पर जाकर आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका था जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम (19) ने अपने घर की छत को लांघ कर सटी छत पर 11 जुलाई की रात को जाकर चचेरी भतीजी (14) के साथ बलात्‍कार किया और भाग निकला। इस मामले में किशोरी की मां ने राजू गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
सेठ ने बताया कि मामले में धारा 376 (दुष्कर्म) 506 (आपराधिक धमकी) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में कलम बंद बयान कराया गया है। सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम को आज शाम उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस ने बताया कि भतीजी के छत पर जाकर आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका था जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों से की थी। पारिवारिक मामला होने के चलते परिजनों ने राजू के परिजनों को अवगत कराया था, लेकिन 11 जुलाई की रात राजू गौतम फिर उसकी छत पर गया और उसके साथ बलात्कार किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)