सम्बंधित जानकारी
- UP में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
- विवाह समारोह में गई नाबालिग से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
- इंदौर में महिला वकील से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
- शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा को रुड़की ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
- शादी का झांसा देकर अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गोवा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल
पणजी। गोवा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वालपोई पुलिस ने गोवा बाल अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने इस महीने की शुरुआत में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी छिपता फिर रहा था। अधिकारी ने परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से दोस्ती की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के गडग इलाके से गिरफ्तार किया और फिर उसे गोवा लाया गया।
Edited by: Ravindra Gupta
