1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indigo Announces 10,000 rs Compensation for Passengers
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (16:02 IST)

बड़ी खबर, यात्रियों को 10 हजार का मुआवजा देगी इंडिगो, 10 हजार का ट्रेवल वाउचर भी

indigo
Indigo news in hindi : दिसंबर की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में हड़कंप गया। इस बीच इंडिगो ने 3, 4 और 5 दिसंबर को प्रभावित हुए यात्रियों को 10 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही उन्हें 10 हजार रुपए का वाउचर भी दिया जाएगा। ALSO READ: इंडिगो का हाल बेहाल, 8 दिन में 5 अरब डॉलर का घाटा, ब्रांड वैल्यू को भी भारी नुकसान
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिगो ने अपनी पोस्ट में कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले हमारे कुछ कस्टमर कुछ एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसे रहे और उनमें से कई पर भीड़ की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा। हम ऐसे बुरी तरह प्रभावित कस्टमर को 10,000 रुपए के ट्रैवल वाउचर देंगे। इन ट्रैवल वाउचर का इस्तेमाल अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।
 
बयान में कहा गया है कि यह वाउचर मौजूदा सरकारी गाइडलाइंस के तहत कमिटमेंट के अतिरिक्त है। इंडिगो उन यात्रियों को उड़ान के ब्लॉक टाइम के आधार पर 5,000 रुपए से 10,000 रुपए का मुआवजा देगा, जिनकी उड़ाने डिपार्चर टाइम के 24 घंटे के अंदर कैंसल हो गई थीं।
इंडिगो की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन में रुकावट के बाद हमने यह पक्का किया है कि कैंसल हुई उड़ानों के लिए सभी जरूरी रिफंड शुरू कर दिए गए हैं। इसमें अधिकांश यात्रियों के अकाउंट में पहले ही आ चुके हैं और बाकी लोगों के अकाउंट में भी जल्द ही रिफंड आ जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta