गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. prahlad joshi reached to parliament in hydrogen car
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (14:26 IST)

हाइड्रोजन कार से संसद पहुंचे मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी, वायरल हुआ वीडियो

hydrogen car
Prahalad Joshi car : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी गुरुवार को हाइड्रोजन से चलने वाली कार चलाकर संसद पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह कार एक हाइड्रोजन कार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, भारत में नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन शुरू किया गया है। आज टोयोटा किर्लोस्कर और हमारे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी के बीच एक MoU साइन हुआ है। यह कार मिराई, टोयोटा ने बनाई है। मिराई शब्द का मतलब है 'फ्यूचर'।
 
उन्होंने कहा कि यह गाड़ी ज़ीरो एमिशन वाली होने के साथ ही बिना आवाज वाली है। यह कार हाइड्रोजन से चलती है और सिर्फ पानी की भाप छोड़ती है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज हाइड्रोजन से चलने वाली टोयोटा मिराई से संसद तक का सफर किया। राज्य मंत्री श्रीपद नाइक भी उपस्थित थे। सफर बेहद सुगम, शांत और आरामदायक रहा और शून्य उत्सर्जन के साथ, यह वाहन भारत के स्वच्छ भविष्य को आकार देने में हाइड्रोजन गतिशीलता की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाता है।
 
क्या है इसकी खासियत : यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है और इसमें किसी तरह का कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता है। हाइड्रोजन ईंधन पेट्रोल और डीजल का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है, जो आने वाले समय में अधिक टिकाऊ ईंधन प्रदान करेगा। इस कार की माइलेज कॉस्ट पेट्रोल-डीज़ल वाली कारों की तुलना में काफी कम होती है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास भी टोयोटा मिराई है। कंपनी ने साल 2022 में इस कार को पहली बार पेश किया था।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
मैक्सिको ने भी भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ, चीन समेत इन 4 देशों को भी झटका