गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi Government gives road projects of 44,771 crore to odisha
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (11:55 IST)

मोदी सरकार का ओडिशा को बड़ा तोहफा, 44,771 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

prithviraj harichandan
Modi Government news in hindi : मोदी सरकार ने ओडिशा में 44,771 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं और भुवनेश्वर व पारादीप के बीच एक नई मार्ग परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
 
ओडिशा के मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के उन्नयन एवं नए प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें भुवनेश्वर और पुरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और 140 किलोमीटर लंबी टांगी-पुइंटोला-इच्छापुरम सड़क भी शामिल है।
 
हरिचंदन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर गडकरी से मुलाकात के फोटो भी शेयर किए।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अनुराग ठाकुर का बड़ा आरोप, TMC सांसद ने पी ई-सिगरेट, क्या बोले स्पीकर?