सम्बंधित जानकारी
- बांडीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी
- Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में पुलिस ने मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराया
- कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग में बताया कि क्या है प्लान
- सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दर्ज किया एक और केस, राजस्थान से एक व्यक्ति गिरफ्तार
- J&K में आतंकियों पर कसेगा शिकंजा, गृहमंत्री शाह की हाईलेवल मीटिंग, NSA और RAW के अधिकारी हुए शामिल
J&K के बारामूला में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
Encounter with terrorists in Baramulla : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी (एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान) घायल हो गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
