1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Encounter again in Kulgam of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में फिर मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Encounter again in Kulgam of Jammu and Kashmir
Encounter again in Kulgam of Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच नए सिरे से हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। कुलगाम के रेडवाणी इलाके में मुठभेड़ के बाद घरों की तलाशी ली जा रही थी, तभी वहां छिपे एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसी इलाके में मंगलवार को 2 आतंकवादी मारे गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के रेडवाणी इलाके में मुठभेड़ के बाद घरों की तलाशी ली जा रही थी, तभी वहां छिपे एक आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आज एक आतंकवादी मारा गया है और उसकी पहचान की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकवादी बासित डार सहित 2 आतंकवादी मारे गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Priyanka Gandhi का इंटरव्यू, तथ्यों पर बात नहीं करते PM मोदी, झूठ से तंग आ चुके हैं लोग