सम्बंधित जानकारी
- सोपोर में आतंकी हमले में CRPF के 4 जवान शहीद
- सेवानिवृत्त हुए अमूल्य पटनायक, एसएन श्रीवास्तव ने संभाली दिल्ली पुलिस कमिश्नर की कमान
- अमूल्या लियोना को मारने के लिए 10 लाख का इनाम
- ओवैसी की रैली में लगाए पाक जिंदाबाद के नारे, सोशल मीडिया पर फिर वीडियो वायरल, जानिए कौन है अमूल्या लियोन
- पाकिस्तान समर्थक अमूल्या लियोना के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
‘चीनी कम’ पर भड़का ‘ट्विटर’, ‘अमूल’ का एकाउंट किया ब्लॉक, फिर लिया ‘यू-टर्न’
- ड्रैगन के खिलाफ मुहिम चलाई ट्विटर को रास न आई।
- अमूल ने चीनी प्रोडक्ट्स को कहा ना तो ट्विटर बीच में आया
- यू-टर्न लेकर मामले को किया ठंडा
दरअसल अमूल ने चाईना मिलिट्री का संदर्भ देते हुए एक क्रिएटिव पोस्ट किया था- एक पोस्टर बनाया और उस पर लिखा था ‘एग्जिट द ड्रैगन’। इसके साथ ही इस क्रिएटिव कैप्शन में अमूल ने कैंपन चलाते हुए लिखा था- About the boycott of Chinese products…
यानी अमूल ने अपने अंदाज में चीनी उत्पादों के बायकॉट की बात कही थी।
अमूल टॉपिकल में लाल और सफेद ड्रेस पहनी आइकॉनिक अमूल गर्ल को एक ड्रैगन से लड़कर बचाते हुए दिखाया गया। इसके पीछे चीनी वीडियो-शेयरिंग मोबाइल एप टिकटॉक का लोगो भी देखा जा सकता है। इसके अलावा इस क्रिएटिव में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि अमूल 'Made In India' ब्रैंड है और इसका फोकस पीएम नरेंद्र मोदी की 'आत्मनिर्भर' मुहिम पर है।
फिर लिया यू-टर्न
काफी देर बाद जब इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा शुरू हो गया तो ट्विटर ने अमूल के अकाउंट को बंद किए जाने की खबर पर अपनी सफाई जारी की है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने अब सफाई दी है कि अमूल पर यह कार्रवाई चीन को लेकर उसके ट्वीट और कंटेंट के चलते नहीं की गई बल्कि यह अमूल के अकाउंट की सुरक्षा को लेकर किया गया था। ट्विटर ने कहा कि एकाउंट को कभी सस्पेंड नहीं किया गया बल्कि सिर्फ आवश्यक वैरिफिकेशन पूरा होने तक उसके एक्सेस को रोका गया था।
तब तक सोशल मीडिया ने लताड़ दिया
कई ट्विटर यूजर लिखा कि ट्विटर ने इस तरह की वफादारी उस देश के प्रति दिखाई है जिसने उसके ऊपर बैन लगा रखा है। अमूल भारतीय है और उस पर गर्व है। अमूल को ट्विटर ने कुछ मिनट के लिए ऐसा करने पर ब्लॉक कर दिया जबकि चीन ने उसे अपने देश में इजाजत नहीं दी है।
कई लोगों ने हमेशा की तरह अमूल के इस क्रिएटिव अंदाज की तारीफ की। एक यूजर आकाश शर्मा ने लिखा,
इस सुंदर पोस्टर के लिए आपका धन्यवाद अमूल। भारत से जल्द ड्रैगन जाने के लिए तैयार हो जाए। एग्जिट द ड्रैगन, चीनी कम करो... यह पूरे देश के लिए एक अच्छा संदेश है।
एक यूजर प्रेम साई ने लिखा है- द टेस्ट ऑफ इंडिया डोंट इंटर द ड्रैगन।
एक यूजर का कहना था लोग आपको निराश कर सकते हैं लेकिन अमूल ऐसा कभी नहीं करेगा।
ड्रैगन के खिलाफ मुहिम चलाई ट्विटर को रास न आई।
कई लोगों को ट्विटर की यह हरकत रास नहीं आई और उन्होंने उसे जमकर आलोचना कर डाली। जबकि कई लोग अमूल का अकांउट एक्सेस बंद करने पर शॉक थे। हालांकि बाद में ट्विटर ने यू-टर्न लेकर मामले को ठंडा कर दिया।
