सम्बंधित जानकारी
- 'स्टार परिवार करेगा वेलकम 2021', दिव्यंका-करण और मोहसिन-शिवांगी की बेजोड़ केमिस्ट्री ने मंच पर बिखेरा अपना जादू
- जाह्नवी की 'गुंजन सक्सेना' को लेकर करण जौहर की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने भेजा समन
- नेहा कक्कड़ का खुलासा, नशे की हालत में रोहनप्रीत ने किया था शादी के लिए प्रपोज
- इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी रणवीर सिंह और महेश बाबू की जोड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
- Bigg Boss 14 : भगोड़ा कहे जाने पर राहुल वैद्य ने जताई नाराजगी तो भड़के सलमान खान
27 दिसंबर: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। 2020 में पीएम मोदी आज, 27 दिसंबर को आखिरी बार करेंगे मन की बात, किसान आंदोलन, मौसम अपडेट समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...
08:02 AM, 27th Dec
कृषि कानून पर किसानों के प्रदर्शन और केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर 2020 के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।
08:00 AM, 27th Dec
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शनिवार को सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला किया और अगले दौर की वार्ता के लिए 29 दिसंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है।
07:59 AM, 27th Dec
यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन में शामिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को 26 दिसंबर की शाम जान से मारने की धमकी मिली है। टिकैत को जान से मारने की धमकी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर की कॉल से आई है।
07:55 AM, 27th Dec
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है ऐसे में घर में बैठे-बैठे या नए साल की पार्टी में शराब पीना बहुत नुकसानदेह हो सकता है।
