apple and milk face pack benefits: घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे के लिए इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में राहत ही देते हैं। इसी तरह बरसो पुराना नुस्खा है सेब और कच्चे दूध। यह दोनों चीज़े ही त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए अगर इनका फेस पैक बनाकर लगाया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं मे राहत दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सेब और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने का तरीका।
CSKvsPBKSसलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 219 रन बनाए।आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्रियांश ने 42 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से 103 रन की पारी खेली। उन्होंने शशांक सिंह (नाबाद 52) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 34 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जब टीम 83 रन पर पांच विकेट गंवाकर संकट में थी।
Maa Pitambara Siddhapeeth Datiya: मध्य प्रदेश की दतिया जिले में स्थित है मां पीतांबरा सिद्धपीठ। मां पीतांबरा को राज सत्ता की देवी माना जाता है। माता की इस सिद्ध मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेई से लेकर राजमाता विजय राजे सिंधिया तक सभी आ चुके हैं मान्यता है कि इस स्थान पर आने वाले की मुराद जरूर पूरी होती है और उसे राज सत्ता का सुख प्राप्त होता है। राजसत्ता की कामना रखने वाले भक्त यहां आकर माता की गुप्त पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां पीतांबरा को शत्रु का नाश करने वाली शक्ति माना जाता है इसीलिए राज-सत्ता की प्राप्ति के लिए उनकी पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।