फडणवीस बोले, मोदी 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे
Fadnavis' statement about Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे और उत्तराधिकारी पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं उठता। फडणवीस का यह बयान शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के पिछले महीने के उस दावे के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी यह संदेश देने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय गए थे कि वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
ALSO READ: आखिर नरेंद्र मोदी कब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, क्या कहते हैं उनके तारे सितारे?
मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में नागपुर में की गई उनकी पूर्व टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मैंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि 2029 में मोदी फिर से प्रधानमंत्री होंगे। वे मुंबई में 'इंडिया ग्लोबल फोरम' में बोल रहे थे।
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, नए वर्टिकल पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन
राज्यसभा सदस्य ने दावा किया था कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी के उत्तराधिकारी का फैसला संघ द्वारा किया जाएगा, यही कारण है कि मोदी को (संघ मुख्यालय में) बुलाया गया और चर्चा हुई। संघ की चर्चा बंद कमरे में होती है। संकेत बहुत साफ हैं। संघ अगला नेता तय करेगा और वह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है।
ALSO READ: पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
फडणवीस ने राउत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि हमारी संस्कृति में जब पिता जीवित हो तो उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है। संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के बदले जाने के बारे में किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta