रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi's Tamil Nadu visit
Last Updated : रविवार, 6 अप्रैल 2025 (13:58 IST)

PM नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा, नए वर्टिकल पंबन ब्रिज का किया उद्घाटन

Narendra Modi
PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई। देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नए पंबन रेल पुल' को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।

देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल 'नए पंबन रेल पुल' को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है। पूरे देश में इस पुल को लेकर उत्साह है। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज कई मायनों में खास है। इस पंबन ब्रिज का सांस्कृतिक महत्व भी है। रामायण के अनुसार, भगवान राम की सेना ने राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के नजदीक धनुषकोडी से शुरू किया था।
नया पंबन रेलवे ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है। ब्रिज को मजबूत बनाने के लिए इसमें स्टेनलेस स्टील, विशेष सुरक्षात्मक पेंट और वेल्डेड जोड़ का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसकी ताकत और उम्र बढ़ गई है। ब्रिज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जहाजों की आवाजाही के समय इसके बीच का वर्टिकल सी-लिफ्ट 17 मीटर ऊपर तक उठ जाएगा।

पुल में पूरी तरह से वेल्डिंग किए हुए जोड़ हैं, जिससे पुल के रखरखाव की आवश्यकताएं कम होंगी और मजबूती बढ़ेगी। इसकी नींव 333 ‘पाइल’ और 101 ‘पियर/पाइल कैप’ पर टिकी है तथा इसे दोहरी रेल पटरियों और भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ‘पॉलीसिलोक्सेन’ पेंट का उपयोग इसे जंग से बचाता है, जिससे कठोर समुद्री वातावरण में पुल की दीर्घावधि सुनिश्चित होगी।
 
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, राज्य के वित्तमंत्री थंगम थेनारासु और अन्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे। रवि, थेनारासु, केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई, एच राजा और वनथी श्रीनिवासन समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीलंका से आने पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

रामसेतु के दर्शन पाकर धन्य हो गया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका से भारत लौटते समय विमान से रामसेतु के दर्शन किए। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, कुछ देर पहले श्रीलंका से लौटते समय मुझे रामसेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला। दैवीय संयोग से, यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था।
 
उन्होंने कहा, दोनों के दर्शन पाकर धन्य हो गया। प्रभु श्रीराम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहे। मान्यता है कि भगवान राम और उनकी वानर सेना ने रावण का वध करने के लिए लंका जाने के वास्ते जो पुल बनाया था, रामसेतु उसी का हिस्सा है।
Edited By : Chetan Gour