सम्बंधित जानकारी
- MP को 'वाइल्डलाइफ लीडर' बना रहे CM डॉ. यादव, कूनो नेशनल पार्क में आजाद होंगी बोत्सवाना की 2 मादा चीता
- Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या
- कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा गया
- अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े 3 चीते, सूबे में 32 हुई चीतों की संख्या
- मां बनी भारत में जन्मी मादा चीता मुखी, कूनो में 5 शावकों को दिया जन्म
कूनो में बड़ा झटका, 1 महीने के 4 चीता शावक मृत मिले, आंशिक रूप से खाए हुए मिले शव
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चार चीता शावकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शावकों के शव आंशिक रूप से खाए हुए मिले हैं। इस घटना ने एक बार फिर भारत के महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास परियोजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कूनो नेशनल पार्क में कुल 50 चीते बचे हैं। इनमें 33 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। वहीं गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं। इस तरह देश में चीतों की कुल संख्या अब 53 रह गई है।
हाल ही में कूनो में चीता परियोजना को लेकर जश्न का माहौल था, लेकिन मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम को एक मांद के पास बेहद चिंताजनक दृश्य देखने को मिला। अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में 11 अप्रैल को मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया था। जन्म के करीब एक महीने बाद मंगलवार को ये चारों शावक मृत पाए गए।
वन अधिकारियों ने बताया कि पार्क की मॉनिटरिंग टीम को 12 मई की सुबह करीब 6.30 बजे श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन स्थित मांद क्षेत्र के पास शावकों के शव मिले। शुरुआती जांच में शव आंशिक रूप से खाए हुए पाए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma
