1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 4 people died due to tractor trolley overturning in Datia district

MP: दतिया जिले में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 20 घायल

4 people died due to tractor trolley overturning in Datia district
दतिया (एमपी)। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 लड़कियों और 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे तभी मैथाना पाली के पास सुबह करीब 4.30 बजे यह दुर्घटना हुई।
 
2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत : अधिकारी ने बताया कि वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और 15 फीट नीचे पुलिया में जा गिरा। इस दुर्घटना में 2 लड़कियों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। दतिया के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि 1 घायल लड़की को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है और दूसरी को झांसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिले में चल रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कुवैत से कोच्‍चि पहुंचे 45 शव, एयरपोर्ट पर दुख में डूबे भारतीय, चीख पुकार से बदहवास परिवार