1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 3 women died after mini truck overturned in Katni

MP: कटनी में मिनी ट्रक पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Katni
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक मिनी ट्रक के पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब पीड़ित सतना के मैहर कस्बे के एक मंदिर में दर्शन करके जबलपुर लौट रहे थे।
 
कटनी के जिलाधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि माधव नगर थाना क्षेत्र के पिपरौंध के पास मिनी ट्रक पलट गया। हादसे में 20, 45 और 50 साल की 3 महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक और घायल जबलपुर के बरेला इलाके के रहने वाले थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
2 हजार के नोट पर RBI गवर्नर ने दिया बड़ा बयान, इन 10 प्वॉइंट में समझिए