1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Horrific road accident in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 11 की मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

Horrific road accident in Chhattisgarh
road accident: बालो। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो वाहन और ट्रक (truck and a Bolero) के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि मृतकों में 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम-भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे।
 
अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे, तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 बच्चा घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा। बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जाहिर कर ट्वीट किया कि व कहा कि ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में 2 बार आतंकियों से मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर