सम्बंधित जानकारी
- एयरलाइंस की तर्ज पर भारतीय रेलवे इस योजना पर कर रहा है काम, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा
- घने कोहरे के कारण 2 घंटे तक उड़ान नहीं भर सके विमान
- उड़ते विमान में पायलट को कैबिन में दिखा धुआं, विमान की आपात लैंडिंग
- विमान ईंधन की कीमत में बड़ी कटौती, दो महीने में 24 प्रतिशत सस्ता
- सनसनीखेज, उड़ते विमान में यात्री ने किया कपड़े उतारने का प्रयास
सस्ती उड़ान सेवा देने वाली स्पाइस जेट की 12 नई उड़ानें
मुंबई। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली स्पाइस जेट 20 जनवरी से 12 नई सीधी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि नई उड़ाने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाएगी।
कंपनी ने देहरादून से जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करने की पेशकश की है।
इसके अलावा उसने जयपुर-वाराणसी के बीच दूसरी रोजाना उड़ान, चेन्नई-मदुरै के बीच चौथी रोजाना उड़ान और हैदराबाद-विजयवाड़ा के बीच तीसरी रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इसमें चेन्नई-मदुरै की उड़ान सिर्फ मंगलवार को नहीं होगी।
