सम्बंधित जानकारी
- रुपए में 1 दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 79.15 प्रति डॉलर पर आया
- शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे टूटा, 78.80 रुपए पर खिसका
- Delhi bullion market: सोने में आई 289 रुपए की गिरावट, चांदी भी 841 रुपए फिसली
- अमेरिका को मिली बड़ी कामयाबी, 25 मिलियन डॉलर का इनामी जवाहिरी ढेर
- Petrol Diesel Prices : पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 84.10 रुपए प्रति लीटर, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव
रुपए में आई और गिरावट, डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 पर आया
मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच तनाव तथा निराशाजनक व्यापक आर्थिक आकंड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित काफी हुई है और इसी के चलते गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे टूटकर 79.51 रुपए प्रति डॉलर के भाव पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.21 के भाव पर खुला लेकिन जल्द ही यह 79.51 के स्तर पर खिसक गया। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में ही 36 पैसे टूट गया। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे गिरकर 79.15 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो चालू वित्त वर्ष में 1 दिन के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट थी।
दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 106.41 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत चढ़कर 97.01 डॉलर प्रति बैरल पर था।(भाषा)
