1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold and silver fell in Delhi bullion market

Delhi bullion market: सोने में आई 289 रुपए की गिरावट, चांदी भी 841 रुपए फिसली

gold silver
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 289 रुपए की गिरावट के साथ 51,877 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 841 रुपए की पर्याप्त गिरावट के साथ 58,480 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 59,321 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतें क्रमश: 1,771 डॉलर प्रति औंस और 20.25 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संभावित तनाव की वजह से डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया।(भाषा)
अगला लेख
ताइवान के एयर डिफेंस जोन में पहुंची नैंसी पेलोसी, चीन की चेतावनी के बीच 22 विमान कर रहे हैं एस्कॉर्ट