सम्बंधित जानकारी
- कुंडली में यदि ऐसी स्थिति हो तो ना पहनें सोना, वर्ना पछताएंगे
- टोक्यो पैरालंपिक : स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुमित अंतिल ने कहा- यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं...
- जैवलीन थ्रो में सुमित ने जीता गोल्ड, पैरालंपिक में बनाया विश्व रिकॉर्ड
- दिल्ली सराफा बाजार में सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी
- सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज क्या हैं दाम...
नई दिल्ली। शेयर बाजार और रुपए की मजबूती के बीच बुधवार को देश में MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा गिरकर 47,095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा (Silver Price) 0.33% गिरकर 63,156 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।
मुंबई सराफा बाजार में आज 22 कैरेट का सोने का भाव 46,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि दिल्ली में आज 22 कैरेट का सोने का भाव 46,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
अगर आप अपने शहर में सोने के दाम पता लगाना चाहते हैं तो आपको IBJA के मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में राखी से त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में देश में गहनों की मांग बढ़ जाती है। अगस्त में भी सोने करीब 1700 रुपए सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमतों में 6000 रुपए की कमी आई है।
