मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. दिल्ली सराफा बाजार में सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी
Written By
Last Modified: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (17:44 IST)

दिल्ली सराफा बाजार में सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी

Delhi bullion market | दिल्ली सराफा बाजार में सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं में तकनीकी सुधार तथा रुपए के मूल्य में हुई वृद्धि से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 199 रुपए घटकर 46,389 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,588 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 250 रुपए घटकर 62,063 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,313 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में ही रुपया 31 पैसे बढ़कर 73.38 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,814 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 23.99 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही। (भाषा)