सम्बंधित जानकारी
- सोना फिर ऐतिहासिक ऊंचाई पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड
- शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, निवेशकों की पूंजी 2.27 लाख करोड़ रुपए बढ़ी
- शेयर बाजार कब पहुंचेगा 1 लाख के आंकड़े पर, इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा?
- Financial Literacy क्या है, क्यों आम आदमी को फाइनेंशियल लिटरेट होना चाहिए?
- लगातार 7वीं बार रेपो रेट स्थिर, नहीं बदलेगी EMI, RBI Monetary Policy की 10 खास बातें
ADB ने जताया भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा, इस रफ्तार से बढ़ेगी economy
Indian economy : एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विकास दर का अनुमान पहले के 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर गुरुवार को 7 प्रतिशत कर दिया।
एडीबी ने कहा कि विनिर्माण और सेवाओं में मजबूत गति के साथ वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था में जोरदार वृद्धि हुई है। अब सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
एडीबी ने पिछले साल दिसंबर में वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था। एडीबी ने कहा कि हालांकि 2024-25 का विकास अनुमान 2022-23 वित्त वर्ष के अनुमानित 7.6 प्रतिशत से कम है।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि सामान्य मानसून की उम्मीद, मुद्रास्फीति के दबाव में कमी और विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में निरंतर गति के कारण चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
