1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold silver

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख से सोना 82 रुपए बढ़ा, चांदी 413 रुपए लुढ़की | gold silver

goldsilver
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 82 रुपए बढ़कर 45,952 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपए के मूल्य में गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 82 रुपए की तेजी आई। इसके विपरीत चांदी की कीमत 413 रुपए लुढ़ककर 61,907 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 62,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,790 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)
अगला लेख
Gujrat Rain Update: सौराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, पहली मंजिल पानी में डूबी, वायुसेना ने संभाला मोर्चा