कमजोरी के रुख से सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी 332 रुपए टूटी | gold silver
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 37 रुपए घटकर 46,417 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 332 रुपए की गिरावट के साथ 63,612 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर रह गई। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 63,944 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 24.50 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में सुधार के चलते मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई।(भाषा)

