1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना महंगा हुआ, चांदी में 200 से ज्यादा की गिरावट

Delhi bullion market | सोना महंगा हुआ, चांदी में 200 से ज्यादा की गिरावट

Delhi bullion market
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 2 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 46,171 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 209 रुपए गिरकर 62,258 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,169 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके विपरीत, चांदी की कीमत 209 रुपए गिरकर 62,258 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,467 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,813 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 24 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अमेरिका में रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े आने से पूर्व सोने की कीमत में एक सीमित दायरे में घटबढ़ देखी गई।(भाषा) 
अगला लेख
सेंसेक्स पहली बार 58 हजार के पार, रिलायंस के शेयर से मिली बाजार को मजबूती