रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 256 रुपए चमका, चांदी भी 662 रुपए उछली
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (16:32 IST)

सोना 256 रुपए चमका, चांदी भी 662 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 256 रुपए की तेजी के साथ 46,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी भी 662 रुपए के उछाल के साथ 66,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,442 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 662 रुपए के उछाल के साथ 66,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 65,449 रुपए था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.33 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी बिल पर निवेश प्रतिफल गिरने से गुरुवार को सोने का भाव 1,800 डॉलर के स्तर से ऊपर पहुंच गया और तेजी का रुझान बरकरार था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
COVID-19 : दक्षिण पूर्वी एशिया में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, भारत से ज्‍यादा हुई मृत्यु दर