शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 251 रुपए चढ़ा, चांदी में आई 256 रुपए की गिरावट
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (21:59 IST)

सोना 251 रुपए चढ़ा, चांदी में आई 256 रुपए की गिरावट

Delhi bullion market | सोना 251 रुपए चढ़ा, चांदी में आई 256 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और रुपए के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 251 रुपए बढ़कर 46,615 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,364 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 256 रुपए की गिरावट के साथ 68,458 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,714 रुपए रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज में सोने की कीमत में मजबूती के रुख और रुपए में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 251 रुपए की तेजी आई।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 20 पैसे घटकर 74.75 रुपए प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 26.03 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)
ये भी पढ़ें
ED ने अभिनेता डीनो मोरिया की संपत्ति कुर्क की