1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना हुआ महंगा, चांदी में भी 1148 रुपए का उछाल

Delhi bullion market
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 441 रुपए की तेजी के साथ 48,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 1,148 रुपए उछलकर 71,432 रुपए प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,284 रुपए प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,896 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 28.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 1,896 डॉलर प्रति औंस थी, जिससे सोने में मामूली गिरावट आई।(भाषा)
अगला लेख
बंगाल में भाजपा को झटका, मुकुल रॉय ने TMC में की वापसी