1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 182 रुपए चमका, चांदी में भी आई 725 रुपए की तेजी

Delhi bullion market | सोना 182 रुपए चमका, चांदी में भी आई 725 रुपए की तेजी

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 182 रुपए मजबूत होकर 45,975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी का भाव भी 725 रुपए की तेजी के साथ 66,175 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अनुरूप लिवाली बढ़ने के कारण चांदी का भाव भी 725 रुपए की तेजी के साथ 66,175 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 182 रुपए की तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,744 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।(भाषा)
अगला लेख
विधायक ने कहा- लाशों का शहर होगा इंदौर, Remdesivir Injection के लिए कलेक्टर को सौंपा ब्लैंक चे