1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी 192 रुपए टूटा

Delhi bullion market | चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी 192 रुपए टूटा

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 196 रुपए टूटकर 45 हजार 952 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46 हजार 148 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 830 रुपए लुढ़ककर 62 हजार 715 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 63 हजार 545 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,793 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.05 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा इस वर्ष के अंत से पहले कुछ बदलाव करने संबंधी संकेत वाली टिप्पणियों के दबाव में सोने की कीमत 1800 डॉलर के नीचे मंडराती रही।
अगला लेख
लाल चींटी की चटनी से ठीक होता है कोरोना, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, कोर्ट ने दिया कुछ इस तरह जवाब