शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Cow Poem

मजेदार बाल कविता : गाय को चाय

मजेदार बाल कविता : गाय को चाय - Cow Poem
cow poem
 
एक दिन घर पर गाय आ गई।
बोली हमको चाय पिलाओ।
दूध दिया है, तुमको मैंने,
चाय पिलाकर कर्ज चुकाओ।
 
मैंने कहा दूध देकर तुम,
सब बच्चों को स्वस्थ बनाती।
इसके बदले में हे माता।,
बच्चों से कुछ नहीं मंगाती।
 
आज आपने चाय मंगाई।
सभी आपके आभारी हैं।
चाय मिले बढ़िया सी तुमको,
यह सबकी जुम्मेवारी है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ये भी पढ़ें
जीरा और गुड़ का पानी बचाएगा मौसमी संक्रमण से, जानें कैसे बनाएं